Advertisement

बीएलएस- एलएलबी की परीक्षा तारीख आगे बढ़ी


बीएलएस- एलएलबी की परीक्षा तारीख आगे बढ़ी
SHARES

मुंबई विश्वविद्यालय ने जहां एक ओर मंगलवार को एलएलबी के दो सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम को जाही किया तो वही दूसरी ओर बीएलएस -एलएलबी के परीक्षाओं की तारीख को भी आगे बढ़ा दिया है। दरअसल विश्वविद्यालय ने अभी तक एलएलबी के कई परिणाम निकाले नहीं है जिसके कारण विश्वविद्यालय ने लॉ की परीक्षा की तारीख को आगे बढ़ा दिया है।

कुछ दिन पहले, विश्वविद्यालय द्वारा अगले वर्ष के परीक्षण कार्यक्रम की घोषणा की गई थी, हालांकी लॉ परीक्षाओं के परिणाम जनवरी में घोषित नहीं किए गए थे। इस बीच, छात्रों को पिछले सत्र के परिणामों की घोषणा किए बिना अगली परीक्षा की तारीख का ऐलान करने के कारण विश्वविद्यालय प्रशासन को छात्रों की काफी भारी नाराजगी का सामना करना पड़ा था।

यह भी पढे़- एलएलबी सेमेस्टर 5 के परिणाम जाहीर

विश्वविद्यालय ने बीएलएस -एलएलबी की 12 परीक्षाओं की तारिख को आगे बढ़ा दिया है।

Read this story in मराठी or English
संबंधित विषय
मुंबई लाइव की लेटेस्ट न्यूज़ को जानने के लिए अभी सब्सक्राइब करें