गर्भवती पत्नी को चलती ट्रेन से दिया धक्का, पति फरार!

घटना दहिसर और मीरा रोड रेलवे स्टेशन के बीच हुई।

गर्भवती पत्नी को चलती ट्रेन से दिया धक्का, पति फरार!
SHARES

गर्भवती पत्नी को ट्रेन से बाहर धक्का देने वाली दर्दनाक घटना सामने आई है।  घटना दहिसर और मीरा रोड रेलवे स्टेशन के बीच हुई। सागर धोडी (25) आरोपी पति का नाम है। पुलिस ने उसके खिलाफ अपराध दर्ज किया है।सागर और उसकी पत्नी रानी ट्रेन से नालासोपारा जा रहे थे। इसी बीच उनके बीच में किसी बात को लेकर विवाद हुआ।। सागर ने अपना गुस्सा उतारने के लिए  पत्नी रानी को ट्रेन से बाहर धकेल दिया।

रानी ने दी पुलिस को जानकारी

सौभाग्य से रानी इसमें बच गई।  ट्रेन की धीमी गति के कारण, रानी को  पैर, दाहिने हाथ और आँखों पर ज्यादा चोट आई। उसे तुरंत ही पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया।  डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया की पेट में बच्चा सही सलामत है।  रानी ने पुलिस को इस बात की जानकारी दी।  घटना के बाद रानी का पति सागर फरार है। 

रानी सागर की दूसरी पत्नी हैं। उनकी पहली पत्नी से उसके दो बच्चे हैं। सागर के प्यार को समझने के बाद, उसकी पत्नी अपने बच्चों के साथ घर छोड़कर चली गई। फिर 1 नवंबर को सागर ने दूसरी रानी से शादी कर ली। शादी के समय रानी छह महीने की गर्भवती थी। हालाँकि, सागर रानी से बच्चा नहीं चाहता था। इसलिए वह उससे हमेशा बहस करता।

यह भी पढ़े- TikTok पर हुआ प्यार, मुंबई की लड़की भाग कर पहुंची यूपी, प्रेमी को देखते ही उड़े होश

Read this story in मराठी or English
संबंधित विषय
मुंबई लाइव की लेटेस्ट न्यूज़ को जानने के लिए अभी सब्सक्राइब करें